ट्रक के अंदर माल के शक्ल में 50 श्रमिकों को बाहर ले जाते पुलिस ने दबोचा
रायगढ काकाखबरीलाल). कोरोना के संक्रमण से बचाव के नियम अनुशासन राष्ट्रीय स्तर पर लागू है, यह स्पष्ट आदेश और व्यवस्था भी है कि श्रमिकों का मसला हो या नागरिकों का उन्हे भोजन समेत आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति होती रहे, लॉकडॉउन है ताकि कोई निकले मत। इन सबके बीच रायगढ़ से आई खबर ने सकते में ला दिया हैं। पुलिस ने ट्रक में माल की शक्ल में पैक पचास मज़दूरों को निकाला है, जिन्हें झारखंड भेजे जाने की क़वायद प्लांट मालिकों के द्वारा की जा रही थी। पूंजीपथरा ईलाके में यह ट्रक पुलिस ने रात को पकड़ा। प्लांट बंद कर दिए जाने के बाद पचास मज़दूरों को ट्रक में भरकर बाहर से तिरपाल ढक दिया गया, जिससे यह लगे कि माल लदा हुआ है। उन्हें इसी अंदाज में झारखंड भेजे जाने की क़वायद थी।
ट्रक के अंदर माल के शक्ल में 50 श्रमिकों को बाहर ले जाते पुलिस ने दबोचा
Reviewed by काकाखबरीलाल
on
March 28, 2020
Rating:
Reviewed by काकाखबरीलाल
on
March 28, 2020
Rating:
